छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन यह संग्रह है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा। पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ यह पुस्तक होगी।

अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गई है। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button