छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी: मार्च-पास्ट, पदक अलंकरण सहित हुई फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल

रायपुर. राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा. राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी. गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इस तारतम्य में आज यहां पुलिस परेड ग्राउण्ड में फूल डेªस फायनल रिहर्सल हुई. रिहर्सल में आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ पदक अलंकरण समारोह और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को परखा गया.

राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने रिहर्सल में राज्यपाल की भूमिका निभाकर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार समारोह की गतिविधियां संचालित की गई. आकर्षक परेड के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियो द्वारा रिहर्सल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई. पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मार्च-पास्ट में इस बार पड़ोसी राज्य झारखंड की सश्स्त्र पुलिस बल की प्लाटून भी शामिल होगी.

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

रिहर्सल में परेड कमाण्डर पुजा कुमार के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 12 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र के महोत्सव में मार्च-पास्ट किया. समारोह की रिहर्सल में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, झारखंड राज्य सशस्त्र बल (पुरुष), छ.ग. सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (महिला), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ जेल, नगर सेना पुरूष एवं महिला तथा बैण्ड प्लाटून के जवानों ने आकर्षक मार्च-पास्ट की और सलामी दी. परेड के द्वितीय ऑफिसर इन कमांड श्री आशीष नेताम रहेे.

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे पचास से अधिक अधिकारी-जवान
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में राज्य के पचास से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया जाएगा. समारोह में उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से भी पुलिस अधिकारियों और जावानों को सम्मानित किया जाएगा. आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सैनिकों को नागरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा. पुलिस प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया जाएगा. इसी तरह बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए दो बच्चों को भी 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया जाएगा. गणतंत्र दिवस पर इस बार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम भी होंगे साथ ही शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित झाकियों का भी प्रदर्शन होगा.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button