मुख्य समाचार

बेदखल किए गए लोगों के नाम उस स्थान की मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे : हिमंत

मार्गरीटा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि अतिक्रमण वाली भूमि से बेदखल किए गए लोगों के नाम उस स्थान की मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे, जहां वे अवैध रूप से रह रहे थे. शर्मा ने तिनसुकिया के मार्गरीटा में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि राज्य की पिछली पीढ.ी निचले और मध्य असम को ह्लबचानेह्व में विफल रही है, लेकिन ऊपरी और उत्तरी भागों को बचाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए. उनका इशारा स्पष्ट रूप से उन क्षेत्रों में रहने वाली बांग्ला भाषी मुसलमानों की बड़ी आबादी की ओर था.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”अगर किसी को किसी जगह से बेदखल किया जाता है, तो उसका नाम उस जगह की मतदाता सूची में नहीं रह सकता. बेदखली के साथ ही, मतदाता सूची से नाम भी हटा दिया जाएगा.” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ”उनकी कार्यप्रणाली अब ऊपरी और उत्तरी असम में घुसपैठ करने की है. हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि निचले और मध्य असम की तरह ये हिस्से भी खत्म न हो जाएं. हम और हमारी पिछली पीढ.ी निचले तथा मध्य असम को बचाने में नाकाम रही, लेकिन अब हम ऊपरी और उत्तरी असम को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.” शर्मा ने पहले कहा था कि मई 2021 में उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद 15 जुलाई तक 1,19,548 बीघा (160 वर्ग किलोमीटर) जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई. मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि राज्य में ‘एक धर्म’ के लोगों का ‘आक्रमण’ हो रहा है, जो कथित तौर पर इसकी जनसांख्यिकी को बदलने के लिए भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button