देशमुख्य समाचार

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 6.5 करोड़ महिलाओं की जांच की गई: नड्डा

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत देश भर में लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में 6.5 करोड़ महिलाओं की जांच की गई है। नड्डा ने इसे एक “ऐतिहासिक उपलब्धि” करार देते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 17 सितंबर को शुरू किया गया दो सप्ताह का स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान दो अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस दौरान देश भर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह असाधारण उपलब्धि महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सराहनीय प्रयास! उन सभी को बधाई जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके इसे इतना प्रभावशाली और हमारी नारी शक्ति के लिए लाभकारी बनाया है। यह जीवन को बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि अभियान के दौरान 1.78 करोड़ से ज्Þयादा लोगों की उच्च रक्तचाप और 1.72 करोड़ से ज्Þयादा लोगों की मधुमेह की जांच की गई। 37 लाख से ज्Þयादा महिलाओं की स्तन कैंसर और 19 लाख से ज्यादा महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा (र्सिवकल) कैंसर की जांच की गई। 69 लाख से ज्Þयादा लोगों की मुख कैंसर की जांच की गई।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button