छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायगढ़ : बैंक प्रबंधक पर हमला कर निजी बैंक से 5.62 करोड़ रुपए की नकदी, जेवर की लूट

रायगढ. जिले में एक निजी बैंक के प्रबंधक पर हमला कर डकैतों ने 5.62 लाख रुपए से अधिक कीमत की नकदी और सोने के जेवर लूट लिए. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया, बैंक अधिकारियों के मुताबिक बैंक में करीब सात करोड़ रुपये नकद और डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का सोना रखा था जिसमें से डकैतों ने नकद और सोने के जेवर मिलाकर पांच करोड़ 62 लाख 55 हजार रुपए की लूट की है.

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज सुबह करीब नौ बजे शहर के जगतपुर इलाके के ढिमरापुर चौक के करीब एक्सिस बैंक की एक शाखा में लगभग सात नकाबपोश बदमाश घुस गए. कुमार ने बताया कि बैंक में घुसते ही डकैतों ने बैंक प्रबंधक के पैर में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और थैलों में नकदी और सोना भरकर फरार हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डकैती के वक्त बैंक के स्ट्रांग रुम में करीब सात करोड़ रुपए नकद और लगभग डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का सोना था. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक दल और बैंक के ऑपरेशन मैनेजर की निगरानी में डकैती की रकम की गणना की गई. उन्होंने बताया कि बैंक से चार करोड़ 19 लाख 46 हजार रुपए नकद और 78 पैकेट्स में लोन के लिए गिरवी रखवाए गए कुल 2.917 किलोग्राम के सोने के आभूषण की डकैती हुई है, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ 43 लाख नौ हजार एक सौ सतहत्तर रूपए है. बैंक से कुल पांच करोड़ 62 लाख 55 हजार एक सौ सतहत्तर रूपए की डकैती हुई है.

बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि डकैत सुबह बैंक खुलते ही शाखा में घुस गए और सबसे पहले चौकीदार को अपने कब्जे में लिया. यादव ने बताया कि डकैतों ने स्ट्रांग रूम की चाबी लेने के दौरान बैंक प्रबंधक को चाकू मारकर घायल किया और डकैती कर फरार हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बैंक के करीब से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. वह चोरी की है तथा उसका नंबर झारखंड का है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है. शहर में नाकाबंदी कर पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड की पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button