देशमुख्य समाचार

झारखंड के पलामू में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा रोड-टोरी रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान इसी इलाके के लकडीह गांव निवासी शिव कुमार रजवार के रूप में हुई है। बिश्रामपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आलोक कुमार टूटी ने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस ने शव को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।’’

एक अन्य घटना में हरिहरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इसी इलाके के सतगवां मोहल्ला निवासी जसुमुद्दीन अंसारी (42) के रूप में हुई है। उसकी वेंिल्डग की दुकान थी।

हरिहरगंज थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने कहा, ‘‘अपने कार्यस्थल से घर जाते समय सोमवार शाम उसकी (अंसारी की) हत्या कर दी गई। बदमाशों ने ब्लॉक कार्यालय के पास हथियारों से उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गर्दन और सिर पर वार किया गया।’’

उपनिरीक्षक ने बताया कि अंसारी को प्राथमिक इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वहां से चिकित्सकों ने उसे बिहार के औरंगाबाद ज़लिे के एक नज़दीकी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्Þतारी नहीं हुई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटनास्थल से अंसारी की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button