छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

नक्सल विरोधी अभियान: छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने अधिकारियों से बेहतर रणनीति, समन्वय बनाने को कहा

बस्तर. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा ने रविवार को बस्तर संभाग के सुरक्षार्किमयों को नक्सलियों के खिलाफ अभियानों के संबंध में बेहतर रणनीति और आपसी समन्वय स्थापित कर विकास और सुरक्षा पर निरंतर काम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यहां एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जुनेजा ने जिलों में नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ विकास कार्यों और अति महत्वपूर्ण लोगों (वीआईपी) की सुरक्षा पर चर्चा की और दिशानिर्देश जारी किए. बयान में कहा गया है कि बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद, बस्तर (रेंज) पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी के साथ-साथ बस्तर संभाग के उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अर्द्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षार्किमयों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. शाम 5:30 बजे कटेकल्याण पुलिस थाना क्षेत्र के तहत डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी पर मुठभेड़ की यह घटना हुई.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button