छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत…

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button