छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से…

रायपुर: महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से हैं, इसे नेहरू जी ने बसाया था।मातृशक्ति को हाथ जोड़कर नमन करता हूं। प्रणाम करता हूं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं। चाहे घर का काम हो या ऑफिस का सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं।शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा बराबरी का स्थान मिला है।

महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं और घर के काम भी।छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लैंगिक अनुपात में भी छत्तीसगढ़ आगे है।महिलाएं बच्चों के देख-रेख से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक ,घर में काम करना, नौकरी भी करती हैं तो सबके लिए खाना बनाकर जातीं है और काम से लौटकर फिर सभी के भोजन का ध्यान रखती हैं। पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है।

शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया। अभी प्रियंका जी ने स्टाल में देखा कि किस तरह से काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं।

कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं। राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि हर व्यक्ति को लगना चाहिए कि उनकी सरकार है। कोरोना काल में भी हमने प्रयास किया कि कैसे लोगों को आर्थिक मंदी से बचाएं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button