छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायगढ़: 20 लाख की गहनों की लूट, दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम…

रायगढ़: जिले के चक्रधर नगर चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से बदमाश ज्वेलरी भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। SP और पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर से बाहर आने-जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में पुलिस लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button