देशमुख्य समाचार

पूर्व सपा सांसद का प्राकृतिक आपदाओं को धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई से जोड़ना शर्मनाक: भाजपा नेता

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वसीम खान ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद एस.टी. हसन की उस टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ बताकर आलोचना की जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को धार्मिक स्थलों के खिलाफ की गई कार्रवाई से जोड़ा था. उन्होंने चेतावनी दी कि मुंबई में पार्टी के कार्यालय को निशाना बनाया जा सकता है. हसन ने रविवार को चेतावनी दी कि अहंकारवश पूजा स्थलों को ध्वस्त करने से “पालनहार” नाराज होंगे और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि होगी.

हसन ने कहा, “हमने मंदिरों, मस्जिदों और दरगाहों – जहां उनका (ईश्वर) नाम लिया जाता है और जहां उनकी अराधना की जाती है उन पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नाराज किया है. अगर हम अहंकार में आकर ऐसे स्थानों को नष्ट कर देंगे, तो उनकी (ईश्वर की) दया हम पर नहीं रहेगी, आपदाएं और बढ़ेंगी.” यहां पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख वसीम खान ने सपा नेता की टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्हें “शर्मनाक” करार दिया.

खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने के बाद कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो हम सपा के मुंबई कार्यालय जाएंगे, विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसे तोड़ देंगे. हम ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के घर का भी घेराव करेंगे.” उन्होंने कहा कि केवल सपा और उसके नेता ही प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण करने का अवसर ढूंढते हैं. खान ने कहा, “पूरा देश इस त्रासदी पर शोक मना रहा है, लेकिन सपा नेता इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “हम सपा को उन्हें पार्टी से निकालने के लिए तीन दिन का समय देते हैं.” खान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान हसन के खिलाफ नारे लगाए.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button