छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

सुकमा: मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

सुकमा. छत्तीसगढ. के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़मेटला और दूलेड गांव के जंगल में आज सुबह लगभग छह बजे सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों, जगरगुंडा एरिया कमेटी के सोढ.ी देवा और रवा देवा को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों के सर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ताड़मेटला और दूलेड गांव के जंगल में जगरगुंडा एरिया कमेटी के 10-12 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान आज सुबह लगभग छह बजे ताड़मेटला और दूलेड गांव के बीच जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला कर दिया. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो नक्सलियों के शव, 12 बोर डबल बैरल की एक राइफल और एक पिस्टल बरामद की गई. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की पहचान नक्सली सोढ.ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के खिलाफ चिंतागुफा थाना क्षेत्र में इस वर्ष 28 जून को शिक्षादूत कवासी सुक्का और ताड़मेटला के उप सरपंच माड़वी गंगा की हत्या तथा 31 अगस्त को मिनपा गांव के करीब कोरसा कोसा की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या जैसे अपराध में शामिल होने का आरोप है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button