छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

सुकमा: पुना नर्कोम अभियान के तहत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

सुकमा. पुना नर्कोम अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। इस अभियान के तहत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमे एक महिला नक्सली भी शामिल है। आत्म समर्पण किए सभी नक्सली कोंटा के भेज्जी इलाके में सक्रिय थे। एसपी सुनील शर्मा के समक्ष आत्म समर्पण किया गया। इन्हे अब पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बल आपरेशन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार पर भी काम कर रहा है। जिले में संचालित पुना नर्कोम अभियान के तहत नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के समक्ष नक्सली दंपत्ति समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ कर काम करने की इच्छा जताई है। वहीं इन चारों को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के समक्ष नक्सली दंपत्ति समेत चार नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। पुलिस की माने तो जिले में संचालित पुना नर्कोम (नई सुबह नई शुरुआत) अभियान के कारण भेज्जी थानाक्षेत्र के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें मुचाकी सोमड़ा उत्तर बस्तर डिवीजन में प्रेस टीम कमांडर जिस पर 3 लाख का इनाम घोषित है।

मुचाकी सोमडी, माड़वी मुड़ा प्लाटून नम्बर 17 का सदस्य है जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित है। वहीं पोडियम रमेश जो कि प्लाटून 04 सदस्य जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित है। सभी नक्सलियों ने संगठन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। साथ ही शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। चारों नक्सलियों ने मुख्यधारा से जुड़ कर काम करने की इच्छा जताई है।

एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि जिले में नक्सल विचारधारा के खिलाफ व शासन की योजनाएं, पुनर्वास नीति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अंदुरुनी इलाको में कैम्प खोले जा रहे है। योजनाए पहुँच रही है जिससे नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा से जुड़ रहे है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button