देशमुख्य समाचार

केरल में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पादरी को दी गई ‘धमकी’, मामला दर्ज

वायनाड. केरल में धर्मांतरण के आरोप में एक पादरी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बिना किसी औपचारिक शिकायत के स्वत: ही कार्रवाई शुरू की है. सूत्रों ने कहा कि घटना कुछ महीने पहले की बताई जाती है और इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया.

स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित कथित फुटेज में, लोगों के एक समूह को पादरी से भिड़ते और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है. सुल्तान बाथरी थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को धमकाने की कोशिश की, घटना का वीडियो बनाया और शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के इरादे से उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया.

मामला बीएनएस की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 351 (3) (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने के लिए आपराधिक धमकी देना) और 3 (5) (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया अपराध) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है. यह मामला भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में दो कैथोलिक ननों की हालिया गिरफ्तारी को लेकर राज्य में तीव्र राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है. एनआईए अदालत ने शनिवार को ननों को जमानत दे दी थी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button