छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

कांग्रेस के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार बढ़ता है: राजनाथ

दंतेवाड़ा: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने शनिवार को कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है जबकि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर 10 वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस खत्म हो जाएगी और पार्टी अगले कुछ वर्षों में डायनोसोर की तरह विलुप्त हो जाएगी।

ंिसह ने कहा, “जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है। आजादी के बाद से पार्टी को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा है। जबकि कोई भी नरेन्द्र मोदी सरकार पर उंगली नहीं उठा सकता। इस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जंग लगे लोहे के टुकड़े की तरह है और यह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के “घर” जैसा दिखने लगा है …।” उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मीसा भारती के उस बयान की भी आलोचना की कि यदि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में हार गई और विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की सरकार बनी तब मोदी को जेल जाना होगा।

ंिसह ने चारा घोटाले में भारती के पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को हुई सजा को लेकर कहा, “जो नेता जेल में हैं, वे वोट हासिल करने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।” भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि मीडिया ने “तोड़ मरोड़कर क्लिप” चलाया, और कहा कि उनकी टिप्पणियां चुनावी बॉण्ड योजना की जांच पर केंद्रित थी।

देश में विकास कार्यों के लिए मोदी सरकार की सराहना करते हुए ंिसह ने कहा कि दुनिया में सभी डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत लेनदेन भारत में होता है। ंिसह भाजपा के बस्तर लोकसभा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार कर रहे थे। भाषा संजीव शोभना शोभना

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button