देशमुख्य समाचार

ऑपरेशन सिंदूर संतुलित सैन्य जवाबी कार्रवाई बनकर उभरा: राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विश्व स्तर पर देखी जा रही विषम युद्ध स्थिति के बीच एक संतुलित सैन्य जवाबी कार्रवाई के रूप में उभरा है. सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के र्किमयों को दिए संदेश में कहा कि यह अभियान युद्ध की ‘नई कला’, तकनीकी प्रगति के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

उन्होंने कहा, ”भारत अब पारंपरिक बंदिशों से बंधा नहीं है, यह आधुनिक तकनीक, सटीक खुफिया जानकारी और स्मार्ट रणनीतियों का उपयोग करता है.” रक्षामंत्री ने कहा, ”आतंकवाद की जड़ें चाहे कितनी भी गहरी क्यों न हों, उसका विनाश निश्चित तौर पर किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि भारत एक सहिष्णु राष्ट्र है, लेकिन जब बात सुरक्षा और सम्मान की आती है तो पूरा देश एकजुट होकर हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करता है.

उन्होंने कहा कि भारत ने ड्रोन युद्ध, आधुनिक वायु रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और नेटवर्क आधारित अभियानों जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है और यह साबित कर दिया है कि अब वह विदेशी तकनीक पर निर्भर नहीं है. रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रमाण है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में देश की तेजी से बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है. उन्होंने रेखांकित किया कि इस अभियान ने भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की संतुलित रणनीति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में सटीक मिसाइल हमलों से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों सहित नौ आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने न तो नियंत्रण रेखा पार की और न ही अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया, फिर भी वे ‘दुश्मन’ के क्षेत्र में छिपे आतंकवादी ढांचे को तबाह करने में कामयाब रहे.

सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई को युद्ध की नयी कला का प्रतीक बताया, जिसमें भारत अब पारंपरिक सीमाओं से बंधा नहीं है, बल्कि आधुनिक प्रौद्योगिकी, सटीक खुफिया जानकारी और ‘स्मार्ट’ सैन्य रणनीतियों का उपयोग कर रहा है.
उन्होंने कहा, ”यह भारत का एक स्पष्ट संदेश था कि हम सहिष्णु हैं, लेकिन जब हमारे लोगों की सुरक्षा और हमारे देश के सम्मान की बात आती है, तो हम एकजुट होकर हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करते हैं.” रक्षामंत्री ने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई नीति का हिस्सा है, यह एक स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद की जड़ें कितनी भी गहरी क्यों न हों, उसका पूर्ण विनाश सुनिश्चित किया जाएगा.” सिंह ने कहा, ”यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकवाद के पूर्ण विनाश का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button