कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की. कोरिया के पूर्व राजा रामानुज प्रताप सिंह की पोती अंबिका सिंह देव को पार्टी ने उनकी मौजूदा सीट बैकुंठपुर से मैदान में उतारा है. पार्टी के बयान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जारी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा सूची जारी की गई. सूची के अनुसार, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरायपाली सीट से चतुरी नंद को और महासमुंद से रश्मी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है.
सूची के मुताबिक, पार्टी ने कसडोल सीट से संदीप साहू और रायपुर शहर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को मैदान में उतारा है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी विधानसभा क्षेत्र से ओमकार साहू को उम्मीदवार बनाया गया है. छत्तीसगढ. विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों – सात और 17 नवंबर को होंगे.
रायपुर उत्तर- कुलदीप जुनेजा
महासमुंद- डा. रश्मि चंद्राकर
सरायपाली- चतुरी नंद
कसडोल- संदीप साहू
सिहावा- अंबिका मरकाम
धमतरी- ओमकार साहू
बैकुंठपुर- अंबिका सिंहदेव