छत्तीसगढ़मुख्य समाचार
मुख्यमंत्री 21 सितम्बर को भिलाई में ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में होंगे शामिल
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 सितम्बर को भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 बजे ‘‘महिला समृद्धि सम्मेलन’’ में शामिल होंगे. प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी.
मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.45 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ शामिल होंगे. बघेल शाम 6.00 बजे होटल बेबीलोन में ‘बुत मरते नहीं’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे.