छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव, आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को दिन भर हुई बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आई है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। इन दोनों संभागों से लगे जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने निचले क्षेत्रों में जलभराव और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है ।

इन जिले में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, और कबीरधाम जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक दो जगहों पर भारी से अति बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इस जिले में यलो अलर्ट

रायपुर, दुर्ग, बालोद ,राजनांदगांव, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायगढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों के एक दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जानें कब जारी किया जाता है यलो अलर्ट?
जब कई जगह पर भारी बारिश की आशंका होती है तो सरकार येलो अलर्ट (yellow alert) जारी करती है। यलो अलर्ट में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश होने की उम्‍मीद होती है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है। इसमें भारी बारिश के 2 घंटे तक होने की आशंका रहती है। साथ ही बाढ़ आने की आशंका भी रहती है।

क्यों जारी करते हैं ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किए जाने का मतलब है कि 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो ऑरेंज अलर्ट के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। चक्रवातीय तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 65 से 75 किमी प्रति घंटा होने की आशंका पर मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी करता है। ऑरेंज अलर्ट के दौरान खतरनाक बाढ़ आने की आशंका बढ़ जाती है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button