देशमुख्य समाचार

नीतीश के पास दूरदर्शिता की कमी, बिहार विधानसभा चुनाव में राजग सरकार सत्ता से बेदखल हो जाएगी: तेजस्वी

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में दूरर्दिशता की कमी है और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी. यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ” मुझे कहना होगा कि मुख्यमंत्री के पास राज्य के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है. वह वास्तव में ‘चीफ मिनिस्टर नहीं चीट मिनिस्टर हैं.’ वह और उनके गठबंधन सहयोगी पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में राजग सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा.” इससे पहले आरा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान, यादव ने नीतीश कुमार पर कई मौकों पर उनकी कल्याणकारी योजनाओं की “नकल” करने का आरोप लगाया.

यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को “एक असली मुख्यमंत्री चाहिए, न कि कोई नकली मुख्यमंत्री”. यादव ने पहले कहा था, “कुमार उन योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं, जिनका प्रस्ताव हमने पहले रखा था… इस नकलची सरकार का अब पर्दाफाश हो गया है… हम अगली सरकार बनाएंगे और हमारे पास राज्य के लिए एक दृष्टिकोण है.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button