छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

जशपुर: एक व्यक्ति ने चाची की हत्या की, चाचा ने हमलावर भतीजे को मार डाला

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी चाची की हत्या कर दी और चचेरी बहन को घायल कर दिया, जिसके बाद व्यक्ति के चाचा ने उसपर हमला करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बांगुरकेला पतराटोली गांव में आज सुबह सुखदेव मरावी ने अपनी चाची रायमुनि की हत्या कर दी तथा चचेरी बहन दीपिका को घायल कर दिया. घटना के बाद सुखदेव के चाचा अर्जुन मरावी ने कुल्हाड़ी मारकर सुखदेव की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज सुबह सुखदेव मरावी और उसकी पत्नी सनप्यारी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के बाद सुखदेव गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर घर से बाहर निकला और अपनी चचेरी बहन दीपिका को देखकर जमीन को लेकर विवाद करने लगा. पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ा तो सुखदेव ने दीपिका पर हमला कर दिया, दीपिका घायल होकर वहीं गिर गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहन पर हमला करने के बाद सुखदेव चाचा अर्जुन मरावी के घर में घुस गया और अपनी चाची रायमुनि मरावी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि रायमुनि गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद सुखदेव चाचा अर्जुन से भी मारपीट करने लगा और मारपीट के दौरान अर्जुन मरावी ने भतीजे सुखदेव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में सुखदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने घायल रायमुनि और दीपिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रायमुनि को मृत घोषित कर दिया. घायल दीपिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अर्जुन मरावी को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button