छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली गति – मुख्यमंत्री बघेल

किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई और उत्थान के लिए कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ की पावनधरा से आज से 82 विकासखण्डों में जैतखाम की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया.

उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है. सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया. सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है. प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा. इनके बताए मार्ग पर चलकर हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में आम लोगों के जीवन में बेहतरी लाने का कार्य निरंतर हो रहा है. इससे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई गति मिली है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीद-बिक्री के लिए सुगम व्यवस्था की. इसके परिणाम स्वरूप आज देश का तीन चौथाई लघुवनोपजों का संग्रहण छत्तीसगढ़ में हो रहा है. जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है. इसके अलावा संग्राहकों की भलाई के लिए हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना भी शुरू की है. इस तरह ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं.

मुख्यमंत्री बघेल ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने दिया. आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार जनता का पैसा जनता तक सही ढंग से उपयोग कर उसे वापस लौटा रही है. छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग जनहित में कर रही है.

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंद कुमार साय, विधायक प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सिदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button