छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं में बढोतरी हुई: नड्डा

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से यहां नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। नड्डा ने शहर के लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करने के दौरान नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या पर दुख जताया और कहा कि राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध नक्सलियों ने साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले नक्सलियों ने बीते रविवार को बीजापुर जिले में भाजपा के आवापल्ली मंडल के अध्यक्ष नीलकंठ काकेम (40) की हत्या कर दी थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ”बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की हत्या ंिनदनीय है।

मैं प्रश्न खड़ा करना चाहता हूं कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि भूपेश बघेल की सरकार जब से (राज्य में) आयी है तब से नक्सली हमले बढ़े हैं। यह यहां के प्रशासन के बारे में दर्शाता है। जब रमन ंिसह की सरकार थी तब यहां शान्ति थी और कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं थी। सभी का काम हो रहा था। यहां विकास ?हो रहा था।”

नड्डा ने कहा, ”कल तक मन में आपके दर्शन करने का उमंग था, लेकिन कल रात की घटना ने मन को दुखी कर दिया। मैं भाजपा के शहीद वीर सिपाहियों के परिजनों से कहूंगा कि आपका बेटा इस लड़ाई में अकेला नहीं है, 18 करोड़ व्यक्तियों की पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है।”

उन्होंने कहा, ”मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही छलावा है। किसी काम को लटकाना, अटकाना, भटकाना यह कांग्रेस की रीति-नीति है। यह इसीलिए बने हैं, लेकिन हम विकास के लिए बने हैं। वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं। उनका लक्ष्य फूट डालो और राज करो है।”

नड्डा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे, वहां ज्यादा गरमी होती थी तो वह यहां जंगल के ठंड का आनंद लेने आते थे। उन्होंने कहा कि जब रमन ंिसह की सरकार आयी तब छत्तीसगढ़ और बस्तर की सुध ली गई और यहां ?विकास कार्य हुआ।

भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के तहत आज छत्तीसगढ़ बलात्कार में सातवें, डकैती में पांचवें, फिरौती में चौथे, आत्महत्या में दूसरे, मादक पदार्थ गिरोह में दूसरे, हत्या में तीसरे और जल जीवन मिशन में 31वें नंबर पर है। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसी सरकार को छत्तीसगढ़ में रहने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हुआ है और देश का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। भाजपा नेता ने पूछा कि क्या पहले आपने कभी सुना था कि प्रधानमंत्री ने कोई युद्ध रुकवाया हो। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ के 12 सौ विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे थे, तो मोदी जी ने पुतिन और जेलेंस्की से बात की और युद्ध रुकवाया तथा देश के 32 हजार बच्चे सुरक्षित भारत वापस पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है।

उन्होंने सभा में आए लोगों से कहा कि यदि विकास चाहते हैं तब बघेल को आराम दें और भारतीय जनता पार्टी को काम दें। नड्डा ने कहा कि नक्सलियों से लड़ने का दम और ताकत भारतीय जनता पार्टी के पास है, यह विचारों की लड़ाई है और कार्यकर्ता इस संदेश को लोगों तक पहुंचाएं।

इस दौरान सभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उप प्रभारी नितीन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री रमन? ंिसह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और अन्य नेता मौजूद थे। नड्डा बाद में नारायणपुर पहुंचे और संदिग्ध नक्सलियों के हमले में मारे गये सागर साहू के परिजनों से मुलाकात की।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button