छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 223 उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाएंगे.

उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन कुल 30 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया.
राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को मतदान होने हैं. पहले चरण में 20 तथा दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे. अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक छह उम्मीदवारों ने नाम वापस लिये हैं.

उन्होंने बताया कि पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद कुल 253 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे. प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. अधिकारियों ने बताया कि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 13, भानुप्रतापपुर से 14, कांकेर से नौ, केशकाल से 10, कोंडागांव से आठ, नारायणपुर से नौ, बस्तर से आठ, जगदलपुर से 11, चित्रकोट से सात, दंतेवाड़ा से सात, बीजापुर से आठ, कोंटा से आठ, खैरागढ़ से 11, डोंगरगढ़ से 10, राजनांदगांव से 29, डोंगरगांव से 12, खुज्जी से 10, मोहला-मानपुर से नौ, कवर्धा से 16 तथा पंडरिया से 14 उम्मीदवार चुनाव लडेंगे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button