छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

नक्‍सलियों ने दिया वारदात को अंजाम: गला घोंटकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव को कोवल 5 दिन ही रह गए हैं। बता दें कि 7 नवंबर को प्रदेश में पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण की जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, वहां की 12 सीटें अति संवेदनशील हैं। निर्वाचन कार्यालय ने अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को अलग से चिन्हांकित किया है। इसी बीच नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।

बता दें कि गलगम ईलाके की घटना है, जहां नक्‍सलियों ने गला घोंटकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है। फिर हत्या के बाद शव को नड़पल्ली- गलगम के बीच रोड किनारे फेंका। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पर मुखबिरी के शक के चलते नक्सलियों ने उसकी हत्य़ा की है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button