छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला…

बलरामपुर: जिले से बड़ी हत्या की वारदात हुई है. जहां रिटायर्ड आर्मी जवान की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है रिटायर्ड फौजी मॉर्निंग वॉक पर निकला था तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव में रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या कर दी गई है. रोजाना की तरह आर्मी से सेवानिवृत्त व्यक्ति मॉर्निंग वॉक पर निकला था. तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button