छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने डोंगरगढ़ का दौरा किया, आचार्य विद्यासागर महाराज से की मुलाकात

राजनांदगांव/गोंदिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ का दौरा किया और जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी की तलहटी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.
अपने ‘एक्स’ हैंडल पर प्रधानमंत्री ने लिखा, ”छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं.” भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें प्रधानमंत्री को बम्लेश्वरी मंदिर में को प्रसाद चढ़ाते हुए तथा पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है.

भाजपा ने लिखा है, ”भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर में बम्लेश्वरी मैया के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना कर भारत के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.” प्रधानमंत्री के साथ राजनांदगांव क्षेत्र के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी थे. 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र उन बीस सीट में से एक है, जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा. अन्य 70 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिरसी हवाई अड्डे के विकास के बारे में बताया गया: प्रफुल्ल पटेल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ जाने के दौरान रविवार को महाराष्ट्र के गोंदिया में नये बिरसी हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए उतरा. मोदी का विमान सवा नौ बजे बिरसी हवाई अड्डे पर उतरा, और वह राजनांदगांव जिले के लोकप्रिय तीर्थस्थल डोंगरगढ़ के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए. वहां उन्होंने जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज से भेंट की.

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक पहाड़ की तलहटी में स्थित मां बामलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार खेमे के राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को बिरसी हवाई अड्डे के विकास और एक दिसंबर से यात्री उड़ानों का परिचालन फिर शुरू करने की योजनाओं के बारे में बताया.

भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि इंडिगो एक दिसंबर से गोंदिया से हैदराबाद के लिए अपनी दैनिक उड़ान सेवा शुरू करने वाली है. बिरसी हवाई अड्डा से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं पिछले साल अगस्त में उस वक्त रूक गईं, जब क्षेत्रीय एयरलाइन कंपनी फ्लाईिबग ने उड़ानें शुरू करने के पांच महीने बाद अपनी सेवाएं रोक दी थी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button