छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बीजापुर में आईईडी विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को एक अधिकारी समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे तारेम थाना क्षेत्र के तहत तब हुई जब सीआरपीएफ की 153 बटालियन विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकली थी. यह दल चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर का था.

उन्होंने बताया कि आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षार्किमयों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा और जब वे तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों को चेहरे, आंखों और पेट के ऊपरी हिस्से में चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को यहां से करीब 430 किलोमीटर दूर राज्य की राजधानी रायपुर ले जाया गया. घायल जवानों में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट वैद्य संकेत देवीदास, निरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल बी पवन कल्याण, लोचन महतो और धोले राजेंद्र अश्रूबा शामिल हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button