छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ : नौ मंत्री मंत्री हारे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य के नौ मंत्री चुनाव हार गए हैं. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के तीन सहयोगी चुनाव जीत गए हैं. राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. रविवार को मतों की गिनती की जा रही है.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 49 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े को प्राप्त कर लिया है. वह पांच सीट पर आगे है. कांग्रेस ने 32 सीट जीत ली है तथा तीन सीट पर आगे चल रही है. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

राज्य में भूपेश मंत्रिमंडल के नौ मंत्री अंबिकापुर से टी एस सिंहदेव सीतापुर से, अमरजीत भगत, कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, नवागढ़ से गुरु रूद्र कुमार, आरंग से शिवकुमार डहरिया, साजा सीट से रविंद्र चौबे, कवर्धा सीट से अकबर भाई और कोंडागांव से मोहन मरकाम चुनाव हार गए हैं.

चुनाव आयोग के अनुसार दुर्ग ग्रामीण सीट से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भाजपा के ललित चंद्राकर से 16,642 मतों से, सीतापुर सीट से मंत्री अमरजीत भगत को भाजपा के रामकुमार टोप्पो ने 17,160 मतों से, कोरबा सीट जयसिंह अग्रवाल को भाजपा के लखनलाल देवांगन ने 25,629 मतों से, नवागढ सीट से गुरू रूद्र कुमार को भाजपा के दयालदास बघेल ने 15,177 मतों से, आरंग सीट से शिव कुमार डहरिया को भाजपा के गुरू खुशवंत साहेब ने 16,538 मतों से, साजा सीट से रविंद्र चौबे को ईश्वर साहू ने 5,196 मतों से, कवर्धा सीट से अकबर भाई को भाजपा के विजय शर्मा ने 39,592 मतों से तथा कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम को पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने 18,572 मतों से पराजित किया है.

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन सीट से विजय हासिल की है. उन्होंने भाजपा के सांसद विजय बघेल को 19,723 मतों से पराजित किया है. उनके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्य खरसिया सीट से उमेश पटेल ने भाजपा के महेश साहू को 21,656 मतों से, डौंडीलोहारा सीट से अनिला भेड़िया ने भाजपा के देवलाल ठाकुर को 35,579 मतों से तथा कोंटा सीट से कांग्रेस के कवासी लखमा ने भाजपा के सोयम मुक्का को 1,981 मतों से पराजित किया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button