छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

Chhattisgarh Live: सीएम विष्णुदेव का मंत्रिमंडल हुआ तैयार, ये नौ विधायक कुछ देर में लेंगे मंत्री पद की शपथ

Vishnudeo Sai New Cabinet Expansion Live: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज दोपहर 12 बजे सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

11:41 AM, 22-DEC-2023
जल्द होगा विभागों का बंटवारा
सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि नौ विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बहुत जल्द ही विभागों का भी बंटवारा होगा। इसके बाद एक और कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

11:29 AM, 22-DEC-2023
Chhattisgarh Live: सीएम विष्णुदेव का मंत्रिमंडल हुआ तैयार, ये नौ विधायक कुछ देर में लेंगे मंत्री पद की शपथ
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज दोपहर 12 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद किया है। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाएगा। कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button