देशमुख्य समाचार

नाबालिग को अगवा करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दो लोगों को एक दलित नाबालिग लड़की को अगवा करने, गैरकानूनी तरीके से उसका धर्म परिवर्तन कराने और एक आरोपी से उसका निकाह (विवाह) कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार को बु­ढ़ाना पुलिस थाना अंतर्गत सखावतपुर गांव में की गईं और घटना इस महीने की शुरुआत में हुई. पुलिस क्षेत्राधिकारी (बु­ढ़ाना) गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी तालिब (25) और उसके साथी शादाब (23) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग का पांच अक्टूबर को तालिब ने अपने दोस्त शादाब की मदद से अपहरण किया था. उसे मध्य प्रदेश के जबलपुर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और बाद में तालिब से उसका निकाह करा दिया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने निकाह के पहले लड़की का यौन उत्पीड़न किया था.

पुलिस ने बताया कि लड़की को 26 अक्टूबर को जबलपुर से बरामद किया गया और मुजफ्फरनगर वापस लाया गया, दोनों आरोपियों को मंगलवार को बु­ढ़ाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button