छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

कांग्रेस ने राज्यों के लिए संचार समन्वयक किए नियुक्त, राधिका खेड़ा को छग की जिम्मेदारी

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्यों के लिए संचार समन्वयक बुधवार को नियुक्त किए. पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ को कर्नाटक का संचार समन्वयक नियुक्त किया गया है, जबकि राधिका खेड़ा को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह मैथ्यू एंटनी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए संचार समन्वयक होंगे और महिमा सिंह के पास असम की जिम्मेदारी होगी.

अन्य संचार समन्वयकों में बीआर अनिल कुमार (आंध्र प्रदेश), आलोक शर्मा (बिहार), हर्षद शर्मा (गोवा), सचिन सावंत (गुजरात), अजय उपाध्याय (हरियाणा), अमृत गिल (हिमाचल प्रदेश), ज्योति कुमार सिंह (झारखंड), अर्शप्रीत खड़ियाल (जम्मू), परवेज आलम (कश्मीर और लद्दाख), लावण्या बल्लाल जैन (केरल), चरण सिंह सपरा (मध्य प्रदेश), सुरेंद्र सिंह राजपूत (महाराष्ट्र), बबीता शर्मा (ओडिशा), अंशुल अविजीत (पंजाब), ऋतु चौधरी (राजस्थान), भव्या नरसिम्हामूर्ति (तमिलनाडु और पुडुचेरी), सुजाता पॉल (तेलंगाना), चयनिका उनियाल (उत्तराखंड), अभय दुबे (उत्तर प्रदेश) और अंशुमान सैल (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं.

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि नवनियुक्त संचार समन्वयक मीडिया और संचार संबंधी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए पार्टी की प्रदेश इकाइयों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संचार विभाग के साथ निकट समन्वय में काम करेंगे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button