छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में अलग-अलग नक्सली घटनाओं में दो जवान घायल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग नक्सली घटनाओं में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में ‘प्रेशर बम’ की चपेट में आने से एक जवान तथा नारायणपुर जिले में बाण लगने से एक अन्य जवान घायल हो गया. उन्होंने बताया कि मंगलवार रात में दंतेवाड़ा सुरक्षाबल के जवानों को सुकमा जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर बाद जब दल जगरगुंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत बैनपल्ली गांव के करीब था तब बस्तर फाइटर का एक जवान रोशन नाग ‘प्रेशर बम’ के संपर्क में आ गया जिससे बम में विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में जवान घायल हो गया. उन्होंने बताया कि घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान की स्थिति स्थिर है. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में नक्सलियों ने डि्ट्रिरक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान को बाण मारकर घायल कर दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान हंसराज देहारी ओरछा गांव के साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था. उन्होंने बताया कि जब वह बाजार में था तब नक्सलियों ने उस पर बाण चला दिया, इससे देहारी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद देहारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button