छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि बघेल ने आज सुबह छह बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे. शुक्ला ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर अपने पिता के निधन की सूचना दी. बघेल ने लिखा है, ”दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है. मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा.” बघेल ने अपने पिता के साथ एक फोटो भी साझा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नंदकुमार बघेल के निधन पर दुख जताया है.

अधिकारियों ने बताया, ”मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है.” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता के अस्वस्थ्य होने की जानकारी दी थी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button