छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

राज्यपाल हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है. यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है.

हमारे गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण करना है, जिन्होंने हमें एक आधुनिक, प्रगतिशील और सम्पूर्ण गणतंत्र देने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया. राज्यपाल ने भारत देश के महान संविधान निर्माताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसकी जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है विशेष कर युवाओं की है. उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने और समर्पण, निष्ठा, और ईमानदारी से देश की सेवा करने का प्रण लेना चाहिए.

राज्यपाल हरिचंदन का जनता के नाम संदेश का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से आज रात 8 बजे होगा
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का प्रसारण गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2024 को रात 8 बजे से आकाशवाणी रायपुर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रो से यह प्रसारण होगा.

राज्यपाल हरिचंदन का जनता के नाम संदेश कल प्रातः दूरदर्शन से प्रसारित होगा
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का प्रसारण गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रातः 8 :30 बजे से किया जाएगा. यह प्रसारण दूरदर्शन छत्तीसगढ़ से किया जाएगा इसे टाटा प्ले पर भी चैनल नंबर 1174 पर भी देखा जा सकेगा.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button