छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायपुर: वीआईपी रोड को मिला नया नाम, राजीव गांधी का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मार्ग किया गया…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के साथ ही नई सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. इसकी कड़ी में अब प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने एक रोड का नाम बदल दिया है.

शहर के वीआईपी रोड को नई पहचान और नया नाम दिया गया है. बता दें कि राजीव गांधी मार्ग का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मार्ग किया गया है. मालूम हो कि रायपुर के एयरपोर्ट रोड का नाम पहले वीआईपी रोड हुआ करता था.

कांग्रेस के शासन में वीआईपी रोड का नाम राजीव गांधी मार्ग कर दिया गया था. 2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी. अब सरकार ने राजीव गांधी मार्ग का नाम फिर से बदलकर श्री राम मंदिर मार्ग कर दिया है. सरकार के इस फैसले पर लोगों ने भी अपनी राय दी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां भगवान श्री राम का भव्य मंदिर है. ऐसे में वीआईपी रोड को राम भगवान के नाम से जाना जाना हमारे लिए गर्व की बात है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button