मुख्य समाचारविदेश

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने वेस्ट बैंक के विलय पर इजराइली संसद के मतदान की आलोचना की

यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन और रूस पर केंद्रित शिखर सम्मेलन में गाजा में भूमिका की मांग की

यरुशलम/ब्रसेल्स. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वेस्ट बैंक के विलय पर इजराइल की संसद में हुए मतदान की आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम एक ‘अपमान’ है. वेंस ने इस सप्ताह अपनी इजराइल यात्रा के समापन पर प्रस्थान करने से पहले तेल अवीव के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कहा, ”यदि यह मतदान एक ‘राजनीतिक स्टंट’ था, तो यह एक बहुत ही मूर्खतापूर्ण राजनीतिक स्टंट है.” वेंस ने इजराइल की संसद नेसेट में हुए मतदान को लेकर कहा, ” मैं व्यक्तिगत रूप से इसे अपमानजनक मानता हूं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीति यह है कि वेस्ट बैंक को इजराइल द्वारा नहीं हड़पा जाएगा.”

यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन और रूस पर केंद्रित शिखर सम्मेलन में गाजा में भूमिका की मांग की

यूरोपीय संघ के नेता गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अधिक सक्रिय भूमिका निभाए जाने की मांग कर रहे हैं.
ब्रसेल्स में बृहस्पतिवार को होने वाले शिखर सम्मेलन में मुख्यत? यूक्रेन और रूस पर चर्चा होने की संभावना है. यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा गाजा में अस्थिर युद्धविराम और युद्धग्रस्त तटीय क्षेत्र में स्थिरता के लिए यूरोपीय संघ के संभावित समर्थन पर भी चर्चा किए जाने की उम्मीद है.

यूरोपीय संघ फलस्तीनियों को सहायता प्रदान करने में सबसे आगे रहा है और यह इजराइल का शीर्ष व्यापारिक साझेदार है. लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन ने कहा, ”यह महत्वपूर्ण है कि यूरोप सक्रिय भूमिका निभाए.” उन्होंने कहा, ”गाजा में संकट अभी खत्म नहीं हुआ है; शांति अभी स्थायी नहीं है.” यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सितंबर में इजराइल के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और आंशिक व्यापार निलंबन की योजना की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य गाजा में शांति समझौते पर पहुंचने के लिए उस पर दबाव बनाना था.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button