छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायगढ़: जौहरी की महिला कर्मचारियों से लूटे 31.50 लाख रुपये कीमत के जेवर

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो लुटेरों ने आभूषण विक्रेता की महिला कर्मचारियों से 31.50 लाख रुपये के जेवर कथित रूप से लूट लिए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय शहर में मंगलवार रात दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लूटेरे एक जौहरी के कर्मचारियों से उस बैग को लूटकर फरार हो गए जिसमें लगभग 31.50 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण रखे थे.

उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग नौ बजे चक्रधरनगर चौक में ओम ज्वेलर्स की दो महिला कर्मचारी रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद सोने-चांदी के आभूषण से भरे बैग को दुकान के सामने मालिक के घर लेकर जा रही थीं. अधिकारियों ने बताया कि जब वे बीच सड़क पर थीं तब दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार बदमाश वहां पहुंचे और महिला कर्मचारियों के हाथ से उस बैग को छीनकर फरार हो गए जिसमें लगभग 420 ग्राम सोने के आभूषण और चांदी का सामान रखा था. पुलिस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शहर में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चक्रधरनगर थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button