Uncategorized

चाकू गोदकर युवती की निर्मम हत्या: दिनदहाड़े वारदात से फैली सासनसनी, परिजनों ने किया हंगामा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है, और अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला ओमती थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती की चाकू गोदकर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओमती थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले की है। युवती की हत्या की वजह फ़िलहाल सामने नहीं आ पाई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मर्डर की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

vedant bhoomi

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button