खेलमुख्य समाचार

न्यूजीलैंड की विश्व कप सेमीफाइनल की राह मुश्किल करने उतरेगा पाकिस्तान

कोलंबो: अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पाकिस्तान की टीम शनिवार को आईसीसी महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें विरोधी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरने पर टिकी होंगी। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण गंवाए गए मौकों का मलाल होगा।

पाकिस्तान ने बारिश से बाधित 31 ओवर के मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट पर 133 रन पर रोका और फिर 113 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बारिश के कारण मैच को अंतत: रद्द करना पड़ा।

बारिश के कारण पाकिस्तान की जीत की संभावना खत्म हो गई और वह चार मैच में तीन हार और एक बेनतीजा मैच के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। वर्ष 2000 का चैंपियन न्यूजीलैंड तीन मैच में तीन अंक के साथ शीर्ष चार से बाहर है।
आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत के साथ वापसी की। हालांकि टीम का श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश? 23 और 26 अक्टूबर को होने वाले कड़े मुकाबलों को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए पाकिस्तान को हराना चाहेगी। पाकिस्तान ने गेंदबाजी विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमें कप्तान फातिमा सना ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर आक्रमण की अगुवाई की। बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने भी दो विकेट लेकर बारिश के खलल पड़ने से पहले अपनी टीम को नियंत्रण में रखा।

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए गेंदबाजी में एक और आॅलराउंड प्रयास की जरूरत होगी।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन पारियों में 86.66 की औसत से रन बनाए हैं। ब्रुक हॉलिडे की दमदार पारी के साथ उनकी संयमित पारी ने न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ वापसी दिलाने में मदद की थी।

हालांकि शीर्ष क्रम में निरंतरता की कमी ंिचता का विषय बनी हुई है। अनुभवी सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया केर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में जूझ रही हैं जिससे डिवाइन पर पारी को संभालने का अतिरि दबाव पड़ रहा है। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में स्थिरता रही है। डिवाइन (54 रन पर तीन विकेट) और ब्री इंिलग (39 रन पर दो विकेट) ने अपने पिछले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

लेकिन दोनों टीम की बल्लेबाजों को खराब मौसम के कारण अपने पिछले मुकाबलों में मैदान पर अधिक समय बिताने का मौका नहीं मिला और अगर हालात सही रहे तो वे इसका पूरा फ़ायदा उठाना चाहेंगे। बारिश बड़ा मुद्दा बनी हुई है। एक बार फिर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है जिससे मैच में खलल पड़ने का खतरा है।

टीम इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, ऐमान फातिमा, मुनीबा अली, नशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमस, सादिया इकबाल, शवाल ज़ुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज और सैयदा अरूब शाह।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इंिलग, पॉली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर और ली ताहुहु।

समय: मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button