छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव: बस्तर में 11 बजे तक 28 प्रतिशत वोटिंग…

रायपुर: 11 बजे तक बस्तर लोकसभा सीट में 28 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी।

मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं। UBGL ब्लास्ट में जवान घायल सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button