छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बीजापुर: 14 नक्सली गिरफ्तार, इनमें से 11 के सिर पर था 41 लाख का इनाम

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने छह महिला नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से 11 के सिर पर कुल 41 लाख रुपये का इनाम है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुतवेंडी-पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने छह महिला नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना के दल के गश्त के लिए रवाना किया गया था.

वापसी के दौरान सुरक्षाबलों ने पीड़िया-मुतवेंडी के मध्य जंगल में घेराबंदी कर 14 नक्सलियों का गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में शामिल रेनु कोवासी और मंगली अवलम के सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है. अन्य नक्सली बिच्चेम उईका, र्शिमला कुरसम और लक्ष्मी ताती के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से चार के सिर पर दो-दो लाख रुपये तथा दो के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली मिलिट्री कंपनी नंबर दो और एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय हैं. इनसे चार टिफीन बम, दो कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन की छड़ और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. राज्य के बीजापुर जिले में 10 मई को पीड़िया गांव के जंगल में 12 घंटे तक हुई कई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था.

पुलिस ने कहा था कि संदेह के आधार पर मुठभेड़ स्थल से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों और नक्सलियों ने दावा किया था कि 10 मई को हुई मुठभेड़ फर्जी थी और मारे गए लोग ग्रामीण थे जो जंगल में तेंदू पत्ता एकत्र करने गए थे. पुलिस ने उनके दावों का खंडन किया है और कहा है कि इस घटना में मारे गए सभी लोग नक्सली थे और उनके सिर पर नकद इनाम था.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button