छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में आठ जून को प्रवेश करेगा मानसून, बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार…

रायपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं आठ जून तक बस्तर के रास्ते मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की भी संभावना है।

साथ ही रायपुर में भी 11 जून तक प्रवेश कर सकता है। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रही, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को रायपुर सहित का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान समान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

मानसून के पहले इन क्षेत्रों में हुई बारिश

ओरछा-कवर्धा में 5 सेमी, दरभा-मुंगेली में 3 सेमी, बोढला-पिथौरा-जगदलपुर में 2 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तो बारिश के आसार बने हुए हैं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button