छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

जांजगीर-चांपा: दिवाली की रात हत्या, घर में खून से लथपथ मिला 50 साल के शख्स का शव…

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोटमीसोनार में हत्या का मामला सामने आया है। जहां 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात आरोपियों ने हत्या की है। खून से लथपथ जमीन पर शव मिला। मां दूसरे कमरे में सो रही थी, हत्या का कारण अभी अज्ञात है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, बालमुकुंद सोनी ने शादी नहीं की है। वह अपने बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन चौक के पास वाले घर में रहते हैं। लोगों का कहना है कि दीपावली की रात को घर के पास कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। जिससे तेज आवाज से मां और बेटे को तकलीफ हो रही था। जिसके कारण बालमुकुंद सोनी ने पटाखे दूर जाकर फोड़ने के बात कही। इसे लेकर विवाद भी हुआ था।

एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि घटना बीती रात की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालमुकुंद सोनी को कई बार धारदार हथियार से गोदकर लहूलुहान कर दिया। हत्या कर फरार हो गया। वहीं दूसरे कमरे में उसकी मां सो रही थी। बाकी दूसरे भाई दूसरे घर में रहते हैं।

घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची। वहीं एफएसएल टीम को बुलाया गया। जिसके बाद जांच तेज की जाएगी। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दूसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रमन नगर का है, जहां रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी और उसके बेटे के ऊपर चाकू से हमला किया गया था। जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हुए थे। सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज तो है मगर आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button