देशमुख्य समाचार

मंगलवार को राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भाजपा नीत राजग की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे. सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों की इस तरह की बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है. राजग की यह बैठक सात अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने से कुछ दिन पहले हो रही है. राजग को अपने उम्मीदवार की घोषणा 21 अगस्त तक करनी होगी, जिसका निर्वाचन निर्वाचक मंडल में गठबंधन के बहुमत के कारण निश्चित माना जा रहा है.

बैठक ऐसे सत्र के बीच में हो रही है, जिसमें अब तक लगभग कार्यवाही अवरुद्ध रही है और केवल पहलगाम हमले तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो दिवसीय विशेष चर्चा हो पाई है. विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ लगातार दोनों सदनों में प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी बैठक में कई समसामयिक मुद्दों पर बोल सकते हैं. इस बैठक में संसदीय दल प्रधानमंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले पर सरकार की सैन्य प्रतिक्रिया के लिए सम्मानित भी कर सकता है.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं, और इसकी वर्तमान संख्या 782 है. यदि विपक्ष भी किसी उम्मीदवार का नाम घोषित करता है, जो एक स्पष्ट संभावना है, तो चुनाव 9 सितंबर को होना तय है. पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं कर पाई थी लेकिन सहयोगी दलों के सहयोग से वह आसानी से सरकार बनाने में सफल रही. तब से पार्टी सांसदों की होने वाली इस तरह की बैठक में सहयोगी दलों के सदस्यों को भी शामिल किया जाने लगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले दो जुलाई को ऐसी बैठक को संबोधित किया था. हालांकि, पिछले कुछ सत्रों में ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है. पिछले लोकसभा चुनावों से पहले, वह भाजपा संसदीय दल की साप्ताहिक बैठकों को संबोधित करते थे, जिसमें अब पार्टी के सहयोगी दलों जैसे तेदेपा, जद (यू) और लोजपा (रामविलास) के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाता है. इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी अकसर राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हैं तथा कभी-कभी संसद में सरकार के एजेंडे पर भी बात करते हैं. वह अकसर सांसदों को सार्वजनिक रूप से, खासकर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर देते हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button