मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू, दिवंगत पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा एक दिवसीय का विशेष सत्र मंगलवार को शुरू हुआ. सबसे पहले स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व सदस्यों का उल्लेख किया, जिस पर सदन ने रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का पुराने भवन में आज आयोजित विशेष सत्र बेहद खास है, क्योंकि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा. इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा.

25 वर्षों की यात्रा पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आयोजित होने वाले विशेष सत्र का विषय ‘पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चा’ रखा गया है. इस सेशन के दौरान प्रदेश की 25 वर्षों की पॉलिटिकल, सोशल और अन्य क्षेत्रों में विकास यात्रा को याद किया जाएगा. इस दौरान सभी विधायक 25 वर्षों की यात्रा का अनुभव शेयर करेंगे.

vedant bhoomi

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button