छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के बलिदान होने की खबर अत्यंत दुःखद

मुख्यमंत्री 7 जनवरी को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने दंतेवाड़ा जाएंगे

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के बलिदान होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है. ईश्वर से बलिदानी जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी.

राज्यपाल डेका ने बीजापुर जिले में हुए नक्सली घटना की कड़ी निंदा की
राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है. इस घटना में अनेक जवानों के बलिदान होने की दुखद जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है. ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है.

मुख्यमंत्री 7 जनवरी को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने दंतेवाड़ा जाएंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साय सवेरे 9.35 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.35 बजे कारली पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे गरियाबंद जिले के राजिम स्थित कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम पहुंचेंगे. साय दोपहर 1.35 बजे राजिम में मंदिर दर्शन करेंगे और राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button