छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

दंतेवाड़ा में दो महिला नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को दो महिला नक्सलियों समेत 10 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे. उन्होंने बताया कि नक्सली पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित हैं तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों पर सड़कें खोदने, सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए पेड़ गिराने तथा नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पोस्टर और बैनर लगाने का आरोप है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक 180 इनामी नक्सली सहित कुल 815 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button