छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: राज्यपाल एवं मुंख्यमंत्री ने रथयात्रा पर्व के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुंख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है. ऐसे त्योहार हम सबको एक सूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं. राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है. बघेल ने आज यहां रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है.

महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए रथयात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग एक जगह भीड़ लगाने से बचें और मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button