छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 9891 मतों से आगे…

खैरागढ़. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। 7वें राउंड के खत्म होने पर उन्होंने BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल से 9891 मतों से बढ़त बना ली है। दूसरी ओर JCCJ उम्मीदवार नरेंद्र सोनी, निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू से भी पीछे चल रहे हैं। नरेंद्र सोनी के साथ ही अन्य कई निर्दलीय उम्मीदवारों का अपनी जमानत तक बचाना मुश्किल होगा।

कांग्रेस की पहले राउंड से ही मार्जिन बढ़ती जा रही है। 6वें राउंड के खत्म होने तक वह 8886 वोटों से आगे चल रही हैं। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। जनता ने नोटा का भी जमकर इस्तेमाल किया है। 6वें राउंड के खत्म होने पर नोटा को 827 वोट मिले हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button